नरेश गोयल प्रवर्तित जेट एयरवेज ने जून तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। लगभग 27.9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी वाली प्रमुख विमानन कंपनी ने लगातार 5 तिमाहियों में घाटे में रहने के बाद 30 जून 2012 को समाप्त तिमाही में 36 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है।
तिमाही के दौरान कंपनी की अन्य स्रोतों से होने वाली आय में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई और वह 124 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में महज 40 करोड़ रुपये रही थी। इसमें विमानों की बिक्री और किराये से होने वाली करीब 52 करोड़ रुपये की आय शामिल है। इसके अलावा यात्रियों की संख्या में वृद्धि से भी कंपनी को लाभ हुआ। इससे कंपनी को रुपये में अवमूल्यन, ऊंची विमान ईंधन लागत और विदेशी ऋण के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने में मदद मिली।
जेट एयरवेज के मुख्य कार्याधिकारी निकोस कार्दासिस ने कहा, 'हमारी आय मुख्य रूप से अमेरिकी डॉलर में है। इस कारण स्वाभाविक हेज के बावजूद तिमाही के दौरान विदेशी मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव से हमें 170.3 करोड़ रुपये (3.06 करोड़ डॉलर) का नुकसान हुआ।' ईंधन लागत बढऩे और डॉलर के मुकाबले रुपये के अवमूल्यन से उद्योग के मुनाफे पर काफी असर पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि जेट ऋण बोझ को हल्का करते हुए अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करना चाहती है और इसके तहत चालू वित्त वर्ष में वह विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने ऋण बोझ को करीब 40 करोड़ डॉलर घटाएगी।
कार्दासिस ने कहा, 'चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हमने 2 विमानों और 2 इंजनों को बिक्री और पट्ïटे पर दिया। दूसरी तिमाही में हम 8-9 अन्य छोटे विमानों के लिए हस्तांतरण पूरा करना चाहते हैं। इससे बैलेंस शीट पर ऋण बोझ घटाने और नकदी जुटाने में मदद मिलेगी।' बंबई स्टॉक एक्सचेंज में शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.69 फीसदी चढ़कर 374.05 रुपये पर बंद हुआ।
सन टीवी का मुनाफा घटा
कलानिधि मारन प्रवर्तित सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड ने कहा है कि 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 12 फीसदी घटकर 164.31 करोड़ रुपये पर आ गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 187.62 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि इस दौरान उसकी परिचालन आय 6 फीसदी की गिरावट के साथ 425.75 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की समान अवधि में 453.99 करोड़ रुपये रही थी।
मैरिको का शुद्ध लाभ बढ़ा
प्रमुख एफएमसीजी कंपनी मैरिको ने कहा है कि 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका संचयी शुद्ध लाभ 45.39 फीसदी बढ़कर 125.78 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 86.51 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री बढ़कर 1,267.20 करोड़ रुपये की रही जो पिछले साल की समान तिमाही में 1,041.39 करोड़ रुपये रही थी।
टीवी टुडे नेटवर्क को घाटा
टीवी टुडे नेटवर्क को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 35.07 लाख रुपये का शुद्घ नुकसान हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के दौरान कंपनी को 28.20 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इस दौरान कुल बिक्री 70.57 करोड़ रुपये की रही जबकि पिछले वित्त वर्ष के दौरान समान तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री 70.35 करोड़ रुपये रही थी।
बीजीआर एनर्जी का लाभ घटा
बीजीआर एनर्जी सिस्टम्स ने कहा है कि 30 जून को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 33 फीसदी घटकर 33.66 करोड़ रुपये दर्ज किया गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 50.25 करोड़ रुपये था।
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer
feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on
"as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your
financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all
the information prior to taking any investment decision.
While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock
price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any
independent service provider is/are liable for any information errors,
incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on
information contained herein.