| अब राजनीति की हुंकार | | बीएस संवाददाता / नई दिल्ली August 03, 2012 | | | | |
टीम अन्ना ने शुक्रवार को अपना अनशन समाप्त कर दिया। पूर्व थलसेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने अन्ना हजारे को नारियल पानी पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। टीम अन्ना ने कहा कि वह 2014 के चुनाव में भाग लेकर दिल्ली की सत्ता हासिल करने की कोशिश करेगी। साथ ही यह भी कहा कि टीम राजनीतिक दलों को अपनी राह बदलने को मजबूर करेगी।
जनरल सिंह ने कहा कि अन्ना और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई ही देश के लिए एकमात्र उम्मीद है। उन्होंने लोगों से राजनीति में बदलाव के लिए अन्ना का साथ देने की अपील की। आंदोलन के मुख्य कर्ता-धर्ता अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर में अपने समर्थकों की मौजूदगी में कहा, 'हम पैसे से सत्ता, सत्ता से पैसा की वर्तमान व्यवस्था में बदलाव करेंगे। हम लोगों के साथ चुनाव लड़ेंगे, न कि पैसे से।'
|