| बाजार में गिरावट जारी | | बीएस संवाददाता / मुंबई August 03, 2012 | | | | |
कमजोरी के साथ खुले बाजारों में गिरावट का रुख अभी भी बरकरार है। कारोबार बढऩे के साथ-साथ बाजार में गिरावट गहराती दिख रही है। फिलहाल बाजार में करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स 183 अंक गिरकर 17,041 के स्तर पर और निफ्टी 57 अंक की गिरावट के साथ 5,171 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी गिरकर 8,560 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 19,502 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है।
घरेलू बाजारों में डॉ. रेड्डïीज लैब सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी है। सिप्ला और एनटीपीसी के शेयरों में भी मामूली तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट है। हिंडाल्को, टाटा स्टील, कोल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक में भी गिरावट का रुख है।
हेल्थकेयर इंडेक्स में आई तेजी के अलावा सभी सेेक्टोरल इंडिसेज में गिरावट दर्ज की जा रही है। मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 2.5 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा कैपिटल गुड्स, रियल्टी और ऑटो इंडिसेज भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सकारात्मक खबरों के आधार पर तेज कारोबार करने वाले शेयरों में महिंद्रा सत्यम, बर्जर पेंट्स, टेक महिंद्रा, जेट एयरवेज और ग्लेनमार्क फार्मा प्रमुख हैं।
|