| बजाज की बाईक की बिक्री जुलाई में घटी | | भाषा / नई दिल्ली August 02, 2012 | | | | |
देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो की जुलाई में मोटरसायकिल की बिक्री 2.90 फीसद गिरकर 3,08,858 इकाई रह गई। बजाज ऑटो लिमिटेड ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल की इसी अवधि में 3,18,095 मोटरसाइकिलों की बिक्री की थी।
बजाज ऑटो ने कहा कि इस महीने निर्यात भी 12.84 फीसदी गिरकर 1,25,501 इकाई रहा गया जो जुलाई 2011 में 1,43,996 इकाई थी।
|