| बाजार में गिरावट बरकरार | | बीएस संवाददाता / मुंबई August 02, 2012 | | | | |
मामूली गिरावट के साथ शुरू हुए बाजार में गिरावट अभी भी बरकरार है। फिलहाल सेंसेक्स और निफ्टी में करीब आधे फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। सेंसेक्स 66 अंक गिरकर 17,191 के स्तर पर और निफ्टी 21 अंक की गिरावट के साथ 5,220 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। अन्य एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है।
जापान का निक्केई करीब 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 30 अंक चढ़कर 8,672 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 0.7 फीसदी गिरकर 19,668 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा शांघाई के बाजार में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है।
घरेलू बाजारों में टाटा मोटर्स सेंसेक्स का टॉप लूजर है। कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके अलावा टाटा पावर, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और कोल इंडिया के शेयरों में भी 1 से 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि एनटीपीसी सेंसेक्स की टॉप गेनर है। कंपनी के शेयर करीब 2 फीसदी तेज होकर 160 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा जिंदल स्टील, भारती एयरटेल, बीएचईएल और एलऐंडटी भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स इंडेक्स में सबसे अधिक करीब आधे फीसदी की तेजी है।
इसके कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी और हेल्थकेयर इंडिसेज में तेजी दर्ज की जा रही है। ऑटो इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। ऑयल ऐंड गैस, बैंकेक्स और मेटल इंडिसेज में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सकारात्मक खबरों के आधार पर तेज कारोबार करने वाले शेयरों में वोल्टास और काले कंस्ट्रक्शंस प्रमुख हैं।
|