यूरोपीय देशों की अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती के कारण भारत का वस्तु निर्यात जून में 5.45 फीसदी घटकर 25.06 अरब डॉलर पर आ गया जो पिछले साल की समान अवधि में 26.51 अरब डॉलर रहा था। इस दौरान आयात में भी तेज गिरावट दर्ज की गई और यह 13.46 फीसदी की गिरावट के साथ 35.37 अरब डॉलर पर आ गया जो पिछले साल जून में 40.87 अरब डॉलर रहा था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल निर्यात 75.20 अरब डॉलर रहा जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में हुए 76.50 अरब डॉलर के कुल निर्यात की तुलना में 1.70 फीसदी कम है। इस दौरान संचयी आयात भी 6.10 फीसदी की नकारात्मक वृद्धि के साथ 115.25 अरब डॉलर पर आ गया जो वित्त वर्ष 2011-12 की पहली तिमाही में 122.74 अरब डॉलर रहा था। हालांकि इस अवधि में व्यापार घाटे के संदर्भ में कुछ सकारात्मक संकेत दिखे। व्यापार घाटा अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घट कर 40.05 अरब डॉलर रह गया जो पिछले साल की समान अवधि में 46.23 अरब डॉलर था। जून के लिए व्यापार घाटा 10.31 अरब डॉलर रहा जो जून 2011 में 14.4 अरब डॉलर पर था।
मूडीज एनालिटिक्स के ग्लेन लेविन कहते हैं, 'एक साल पहले के आधार पर निर्यात में गिरावट जारी है जिससे कमजोर वैश्विक मांग और कुछ हद तक आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का पता चलता है। भारत के निर्यातोन्मुख उद्योग को अपने एशियाई समकक्षों की तुलना में सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा है और वह फिलहाल कमजोर यूरोपीय मांग से मुकाबला करने की कोशिश कर रहा है। कमजोर रुपये के कारण भी निर्यातकों को मामूली राहत मिली है।'
वाणिज्य सचिव एसआर राव के अनुसार, दूसरी तिमाही में विदेश व्यापार नीति की घोषणा होने के बाद निर्यात में तेजी आएगी। जून में गैर तेल आयात में 17.80 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 22.68 अरब रुपये रहा जो पिछले साल जून में 27.59 अरब डॉलर रहा था। इससे घरेलू अर्थव्यवस्था में सुस्ती और भारतीय उद्योग की मांग में गिरावट झलकती है। अप्रैल से जून की अवधि में कुल गैर तेल आयात 11.57 फीसदी घटकर 73.67 अरब डॉलर पर आ गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में में 83.31 अरब डॉलर रहा था।
जून में तेल आयात भी 4.43 फीसदी घटकर 12.68 अरब डॉलर पर आ गया जो जून 2011 में 13.27 अरब डॉलर रहा था। हालांकि अप्रैल से जून की अवधि में तेल आयात 5.48 फीसदी बढ़कर 41.58 अरब डॉलर रहा जो 2011-12 की समान अवधि में 39.42 अरब डॉलर रहा था।
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer
feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on
"as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your
financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all
the information prior to taking any investment decision.
While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock
price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any
independent service provider is/are liable for any information errors,
incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on
information contained herein.