Search BS HindiWeb         Follow us on 
Saturday, May 25 ,2013  Update: 04:36 AM
होम | बाजार | कंपनियां | अर्थव्यवस्था | मुद्रा | विश्लेषण | निवेश | जिंस | क्षेत्रीय | व्यापार गोष्ठी | जिरह
 
होम अर्थव्यवस्था खबर
Bookmark and Share

विदेश में अधिग्रहण के लिए कोष
वृष्टि बेनीवाल / नई दिल्ली August 01, 2012

काफी ऊहापोह के बाद आखिरकार भारत विदेश में कोयला ब्लॉक जैसे प्राकृतिक संसाधन खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का एक सॉवरिन वेल्थ फंड (एसडब्ल्यूएफ) बनाने पर राजी हो गया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि शुरुआत में इस कोष के लिए 1,000 करोड़ रुपये बजटीय सहायता के जरिये सरकार की ओर से आएंगे। अधिकारी ने बताया कि यह कोष एक कंपनी या न्यास भी हो सकता है जैसे यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया का विशेष उपक्रम।
अधिकारी ने कहा, 'शुरुआती 1,000 करोड़ रुपये की रकम के अलावा नई संस्था बाजार से भी रकम जुटा सकती है या फिर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के पास मौजूद अधिशेष नकदी का भी इस्तेमाल कर सकती है।'
मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस कोष की दरकार नहीं है। पहले अधिग्रहण के लिए बाजार की पहचान की जाएगी, उसके बाद ही कोष की जरूरत पड़ेगी। इस मामले पर हुई अंतर-मंत्रालय बैठक में कोष की खातिर रकम जुटाने के विभिन्न सुझाव पेश किए गए। कुछ मंत्रालयों का कहना था कि यह कोष करीब 27,500 करोड़ रुपये का होना चाहिए जबकि कुछ इस कोष की रकम 55,000 करोड़ रुपये रखने के पक्ष में थे।
इस मसले पर अंतिम फैसला नए वित्त मंत्री पी चिदंबरम और आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम कर सकते हैं। इसके बाद ही इस पर कैबिनेट नोट जारी किया जाएगा। इससे पहले कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा था कि सरकार एक सॉवरिन फंड बनाने पर विचार कर रही है, जिससे विदेशों में कोयला ब्लॉक खरीदने में मदद मिलेगी।
 भारत जिन देशों में कोयला ब्लॉक का अधिग्रहण करने की संभावना तलाश रहा है उनमें अऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, मोजांबिक, अमेरिका और इंडोनेशिया शामिल हैं। आमतौर पर विदेशी मुद्रा विनिमय भंडार रखने वाले देश ही सॉवरिन वेल्थ फंड बनाते हैं। चीन, नॉर्वे, सिंगापुर, सऊदी अरब और पश्चिम एशिया के अन्य देशों के पास काफी बड़े सॉवरिन फंड हैं। ये फंड अपने ही देश या विदेश में शेयर, सोना व अन्य परिसंपत्तियों में निवेश करते हैं। हालांकि भारत का सॉवरिन फंड विदेश में प्राकृतिक संसाधनों में ही निवेश करेगा।

Keyword: Coal block, wealth fund, Natural Resources,
Advertisements
  Plan a financially worry-free future for the family. Click here
  How can a bank be here for good? Know More
  Maximum Options of choicest properties. Buy Sell Rent.
  Take your family on fun filled vacation. know more.
  Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
  Plans for every business size and need. Explore your options
Bookmark and Share       Facebook Facebook   Add to Favorites Twitter  
Display Name  Email-Id  
Post your comment
Advertisements 
Plan a financially worry-free future for the family. Click here
How can a bank be here for good? Know More
Maximum Options of choicest properties. Buy Sell Rent.
Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
Take your family on fun filled vacation. know more.
Plans for every business size and need. Explore your options
  आपका मत
 क्या बीसीसीआई पर कसना चाहिए सरकार का शिकंजा?
हां नहीं  
पढ़िये
ईमेल
About us Partner with us Jobs@BS Advertise with us Terms & Conditions Contact us RSS General News   Site Map  
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.