Search BS HindiWeb         Follow us on 
Thursday, June 20 ,2013  Update: 12:06 PM
होम | बाजार | कंपनियां | अर्थव्यवस्था | मुद्रा | विश्लेषण | निवेश | जिंस | क्षेत्रीय | व्यापार गोष्ठी | जिरह
 
होम बाजार खबर
Bookmark and Share

मारन की कंपनियों के शेयरों पर मार
बीएस संवाददाता/एजेंसी / मुंबई July 27, 2012

एयरसेल-मैक्सिस सौदे में कलानिधि मारन और उनके भाई  पूर्व संचार मंत्री दयानिधि मारन के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से आरोप पत्र दायर करने की तैयारी की खबर मीडिया में आने से सन टीवी और स्पाइसजेट के शेयरों में आज भारी गिरावट देखी गई।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज पर सन टीवी का शेयर 11.17 फीसदी गिरकर 261.65 रुपये पर बंद हुआ। हालांकि कारोबार के दौरान यह 40 फीसदी तक लुढ़क गया था लेकिन बाद में इसमें थोड़ा सुधार देखा गया। इसी तरह विमानन कंपनी स्पाइसजेट का शेयर 10.64 फीसदी गिरकर 25.20 रुपये पर बंद हुआ।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मैक्सिस और एयरसेल सौदे में मारन पर 549 करोड़ रुपये रिश्वत लेने का आरोप है और सीबीआई इस मामले में मारन बंधुओं के खिलाफ आरोप पत्र दायर करने की संभावना तलाश रही है। खबरों के अनुसार सीबीआई जांच में पाया गया है कि तत्कालीन संचार मंत्री दयानिधि मारन ने मैक्सिस का पक्ष लिया था, जिसके एवज में उन्हें रिश्वत दी गई थी। सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में मारन बंधुओं और मैक्सिस के मालिक आनंद कृष्णन के खिलाफ औपचारिक जांच शुरू की थी। इस बारे में जानकारी के लिए जब सीबीआई से संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। सन टीवी के अधिकारियों को भी कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया।

Keyword: Share Market, business,
Advertisements
  Quick Dry with Bosch Dryers. Know more.
  Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
  Home Loan transfers upto Rs 150 lakh are eligible for special interest rates. Click Here
   Get Upto 12% Interest in Fixed Deposits
  Home Loan at interest rates as low as 9.75% p.a. Click Here
   Bosch Front Loading Washing Machines. Know More
Bookmark and Share       Facebook Facebook   Add to Favorites Twitter  
Display Name  Email-Id  
Post your comment
Advertisements 
Quick Dry with Bosch Dryers. Know more.
Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
Home Loan transfers upto Rs 150 lakh are eligible for special interest rates. Click Here
Get Upto 12% Interest in Fixed Deposits
Home Loan at interest rates as low as 9.75% p.a. Click Here
Bosch Front Loading Washing Machines. Know More
स्मार्ट इंवेस्टर
जीएसके फार्मा को नए ओपन ऑफर से मिलेगी मदद
दवा कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल का शेयर उन खबरों के बाद लगभग
रिलायंस: गैस खोज पर टिकी आस
एमफेसिस: हिस्सेदारी बिक्री से मिलेगी बढ़त
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज : जायके के लिए अभी गुड डे
क्रॉम्पटन ग्रीव्स के लिए रिकवरी दूर
आगे पढ़े
पढ़िये
ईमेल
हिंदुत्व व विकास पर शिवसेना का जोर!
चीन की चिंता से बेअसर रहे भारत-जापान रिश्ता
गर्मी में नहीं बंद होगी गंगा नहर
अमेरिकी दबाव में साधे कार्बाइड और डाउ के हित!
लाल मिर्च में मजबूती बनी रहेगी!
About us Partner with us Jobs@BS Advertise with us Terms & Conditions Contact us RSS General News   Site Map  
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.