पुलिस अधीक्षक वरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के नाम लाल बाबू साह और बैद्यनाथ राय है। साह मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र और राय मुसरीघरारी थाना अंतर्गत बखरी बुजुर्ग गांव के निवासी हैं।
उन्होंने बताया कि इन तस्करों के पास से पांच सौ रूपये के दो सौ नोट और एक सौ रूपये के पचास नोट बरामद किए गए हैं।