| यूनियन बैंक का तिमाही मुनाफा बढ़ा | | भाषा / मुंबई July 27, 2012 | | | | |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का जून में समाप्त तिमाही का शुद्ध लाभ 10.15 फीसदी बढ़कर 511.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 464.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में बैंक ने कहा है कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 6,561.10 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,399.68 करोड़ रुपये रही थी।
इस अवधि में बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां बढ़कर 6,541.46 करोड़ रुपये रहीं, जो पिछले साल इस अवधि में 3,745.10 करोड़ रुपये थीं। अप्रैल-जून तिमाही में बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 11.64 फीसदी रहा, जो पिछले वित्त वर्ष में समान अवधि तक 12.88 फीसदी था।
|