| बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 74 फीसदी बढ़ा | | भाषा / मुंबई July 27, 2012 | | | | |
बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) का 30 जून, 2012 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 74 प्रतिशत बढ़कर 887.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 517.53 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया था।
तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय बढ़कर 8,550.03 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,293.68 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान बीओआई का परिचालन लाभ बढ़कर।,673.56 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में।,395.94 करोड़ रुपये रहा था। 30 को समाप्त अवधि तक बैंक की परिसंपत्तियां 4,00,540.99 करोड़ रुपये रही थीं, जो पिछले साल इस अवधि तक 3,45,957.65 करोड़ रुपये थीं।
|