| बाजार की गिरावट गहराई | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 26, 2012 | | | | |
यूरोपीय बाजारों की कमजोरी के चलते बाजार में गिरावट गहराती दिख रही है। फिलहाल बाजार में करीब आधे फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 109 अंक गिरकर 16,736 के स्तर पर और निफ्टी 36 अंक की गिरावट के साथ 5,073 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा एशियाई बाजार मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी तेज होकर 8,443 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब सपाट कारोबार करते हुए 18,892 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। घरेलू बाजारों में पीएनबी निफ्टी का टॉप लूजर है। बैंक के शेयरों में करीब 4 फीसदी की गिरावट है।
टाटा मोटर्स, सेल, सेसा गोवा और रिलायंस इन्फ्रा के शेयरों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि सन फार्मा, अंबुजा सीमेंट, बजाज ऑटो और डॉ. रेड्डïीज के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में कैपिटल गुड्स इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। रियल्टी, पीएसयू और मेटल इंडिसेज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हेल्थकेयर इंडेक्स में आधे फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है।
|