| बाजार में सुस्ती बरकरार | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 26, 2012 | | | | |
सपाट खुले घरेलू बाजारों में सुस्ती का रुख अभी भी कायम है। फिलहाल बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 29 अंक गिरकर 16,817 के स्तर पर और निफ्टी 9 अंक की गिरावट के साथ 5,101 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा एशियाई बाजारों में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी तेज होकर 8,436 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब सपाट कारोबार करते हुए 18,891 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है।
घरेलू बाजारों में टाटा मोटर्स सेंसेक्स का टॉप लूजर है। कंपनी के शेयरों में 1 फीसदी से अधिक की गिरावट है। टाटा पावर, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, विप्रो और कोल इंडिया के शेयरों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि सन फार्मा, बजाज ऑटो, सिप्ला और मारुति सुजूकी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
शुरुआती कारोबार में कैपिटल गुड्स इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। रियल्टी, पीएसयू और मेटल इंडिसेज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हेल्थकेयर इंडेक्स में आधे फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है।
सकारात्मक खबरों के आधार पर अतुल लिमिटेड के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। बिकवाली के चलते ट्यूलिप टेलिकॉम, ग्लाइडोन टेक्रोसर्व, पिपावाव डिफेंस और ऑफशोर इंजीनियरिंग जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।
|