| गिरावट के साथ बंद हुए बाजार | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 25, 2012 | | | | |
दिनभर के कारोबार के दौरान कमजोर कारोबार कर रहे बाजार को यूरोपीय बाजारों के मजबूत रुख से सहारा मिला। फिलहाल बाजार में करीब आधे फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 72 अंक गिरकर 16,846 के स्तर पर और निफ्टी 19 अंक की गिरावट के साथ 5,109 के स्तर पर बंद हुआ।
इसके अलावा एशियाई बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई करीब 1.5 फीसदी गिरकर 8,366 के स्तर पर और हैंगसेंग मामूली गिरावट के साथ 18,877 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर यूरोपीय बाजारों की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सीएसी, डैक्स और एफटीएसई सहित सभी प्रमुख यूरोपीय बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजारों में जिंदल स्टील निफ्टी का टॉप लूजर रही। कंपनी के शेयरों में करीब 4.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। सेल, टाटा स्टील, रिलायंस इन्फ्रा और भारती एयरटेल के शेयरों में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। जबकि बेहतर तिमाही नतीजों के चलते एचसीएल टेक्रोलॉजीज के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिली। अंबुजा सीमेंट, डीएलएफ, आईटीसी और सन फार्मा के शेयरों में करीब 1 फीसदी की तेजी रही।
आईटी, एफएमसीजी और हेल्थकेयर इंडेक्स में आई मामूली तेजी के अलावा सभी सेेक्टोरल इंडिसेज में गिरावट दर्ज की गई। मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 2 फीसदी की गिरावट रही। पावर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स इंडिसेज में भी गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक खबरों के आधार पर तेज कारोबार करने वाले शेयरों में आईटीसी, एक्सेल कॉर्पोरेशन, ओएमडीसी और पोलारिस फाइनैंशियल टेक्रोलॉजी प्रमुख रहे।
|