Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार नाबालिग लड़की की हत्या के आरोप में दो किशोर गिरफ्तार
'

नाबालिग लड़की की हत्या के आरोप में दो किशोर गिरफ्तार

PTI

- November,01 2012 4:13 PM IST

बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक रतन लाल डांगी ने आज यहां बताया कि बिलासपुर के निकट सीपत थाना क्षेत्र के सेलर गांव में दशहरा के दिन एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या करने के आरोप मैं इसी गांव के दो नाबालिग लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है।

डांगी ने बताया कि 24 अक्टूबर, दशहरे के दिन सेलर गांव का एक नाबालिग लड़का अपने घर के सामने गांव में रहने वाले मोहन साहू की 12 वर्षीय पुत्री ज्योति साहू के साथ पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान उसका एक नाबालिग मित्र भी वहां आ पहुंचा।

दोनों लड़की को बहला फुसला कर गांव से बाहर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की द्वारा प्रतिरोध और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी देने की बात कहने पर भयवश दोनों लड़कों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव ग्रामीण संतोष साहू के खेत पर फेंक दिया । दोनों ने लड़की के वस्त्र भी वहीं जलाकर फेंक दिए।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement