Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार अमेरिका ने हाफिज सईद की सहायता पेशकश खारिज की
'

अमेरिका ने हाफिज सईद की सहायता पेशकश खारिज की

PTI

- November,01 2012 2:23 PM IST

उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है ।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मार्क टोनर ने संवाददाताओं से कहा, जैसा कि आप अच्छी तरह जानते हैं, सईद 2008 के मुम्बई हमले का जिम्मेदार माना जाता है जिसमें छह अमेरिकियों सहित 166 लोग मारे गए थे । इसीलिए न्याय कार्यक्रम के तहत उस पर इनाम रखा गया है ।

उन्होंने कहा, इसके अतिरिक्त अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र दोनों ने उसके :सईद: संगठन जमात उद दावा को आतंकी संगठन घोषित किया है ।

सईद ने 30 अक्तूबर को कहा था कि उसका संगठन तूफान सैंडी से प्रभावित अमेरिकियों की मदद को तैयार है ।

उसने कहा था, हम तूफान से प्रभावित लोगों के लिए भोजन सामग्री, दवाएं और डॉक्टर अमेरिका भेजने को तैयार हैं ।

सईद ने कहा था कि हालांकि अमेरिका ने उस पर इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन प्राकृतिक आपदा में धर्म पर विचार किए बिना इंसानों की मदद करना मुसलमानों का दायित्व बनता है ।

मुम्बई हमलों के बाद विश्व बिरादरी के दबाव के चलते पाकिस्तान ने हाफिज सईद को छह महीने तक नजरबंद रखा था । 2009 में लाहौर हाईकोट के आदेश पर उसे रिहा कर दिया गया था ।

अमेरिका द्वारा इनाम घोषित किए जाने के बावजूद सईद पाकिस्तान, खासकर वहां के पंजाब प्रांत में खुलेआम जनसभाएं करता रहता है ।

पाकिस्तान मुम्बई हमलों में उसकी भूमिका के बारे में भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के बाद भी उसके खिलाफ कार्रवाई से इनकार करता रहा है ।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement