कासिम बाजार थाना अध्यक्ष शशिकांत सिन्हा ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक :अभियान: अमित कुमार के निर्देश पर पटना से आयी एसटीफ टीम ने मखसूसपुर मोहल्ला में छापामारी कर एक अवैध मिनीगन फैक्ट्री का आज भंडाफोड़ किया।
उन्होंने बताया कि उक्त मिनीगन फैक्ट्री से एसटीएफ की टीम ने 10 अॅाटोमैटिक पिस्तौल, 400 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
सिन्हा ने बताया कि इस सिलसिले में हथियार की तस्करी उसका निर्माण करने वाले करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आशिक अंसारी, अशोक कुमार सिंह, मुन्ना पोद्दार, टिंकू पोद्दार और विजय पोद्दार है।
उन्होंने बताया कि आशिक अंसारी मुजफ्फरपुर जिला और बाकी अन्य गिरफ्तार लोग मंुगेर के निवासी हैं।