Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार हिमाचल प्रदेश में पंचायत ने स्थानीय देवता से पूछा, किसे वोट देना है
'

हिमाचल प्रदेश में पंचायत ने स्थानीय देवता से पूछा, किसे वोट देना है

PTI

- November,01 2012 1:53 PM IST

कुल्लू घाटी के पूर्वोत्तर में स्थित इस गांव में जामलू देवता की पूजा की जाती है। चुनाव में जामलू देवता ही प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करते हैं और मतदाता उसका पालन करते हैं।

बाहरी लोगों को भले ही मलाना की कहानी अजीब लगे लेकिन वास्तविकता यही है कि यहां निर्णय लेने की अनूठी व्यवस्था का पालन किया जाता है तथा उच्च सदन :जैस्थांग: और निचले सदन :कनिष्ठ: पूछते हैं कि चुनाव में किस पार्टी का समर्थन करना है।

अंतिम फैसला उच्च सदन का होता है जिसका ग्राम पंचायत प्रतिनिधित्व करती है। यहां तक कि, चुनाव के दौरान राजनीतिक समर्थन पर फैसले की घोषणा से पहले पंचायत देवता का आह्वान करती है।

मलाना गांव समुद्र तल से 3029 मीटर की उंचाई पर है और अब तक ग्रामीणों ने फैसला नहीं किया है कि किसे वोट देना है।

गांव के पुजारी सुरजन ने प्रेस ट्रस्ट से कहा चार नवंबर के चुनाव के लिए हमें अभी फैसला करना है। पंचायत तय करेगी कि किसे समर्थन देना है।

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए चार नवंबर को चुनाव होना है।

सुरजन ने कहा कि जैस्थांग में कारदार और गुर आते हैं। कारदार स्थानीय देवता के प्रशासक और गुर देवता के प्रवक्ता होते हैं।

उन्होंने कहा पुजारी और गांव के आठ प्रमुख सदस्य भी पंचायत के सदस्य हैं। यह निकाय चुनाव का फैसला घोषित करने से पहले जामलू देवता का आह्वान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि गांव में अन्य सभी फैसले मलानियों के बीच आपसी सहमति से किए जाते हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement