एचएसबीसी इंडिया का मैन्यूफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर सूचकांक :पीएमआई: की अक्तूबर 2012 की रपट के आधार पर यह बात सामने आयी है। परचेज मैनेजरों के बीच सर्वे पर आधारित यह सूचकांक सितंबर के 52.8 के मुकाबले बढ़कर अक्तूबर में 52.9 पर पहंुच गया। यह सूचकांक संयंत्रों के उत्पादन की दिशा का संकेत माना जाता है।
पिछले तीन साल से अधिक समय से यह सूचकांक 50 अंक से उपर बना हुआ है।
अक्तूबर के सूचकांक से स्पष्ट है कि विनिर्माण क्षेत्र में सुधार की प्रक्रिया जारी है। अगस्त में यह कमजोर होकर नौ महीने के निचले स्तर पर आ गया था।
हालांकि एचएसबीसी ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र वृद्धि में सुधार धीमी रह सकती है।
भाषा