| बाजार की गिरावट बरकरार | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 20, 2012 | | | | |
यूरोपीय बाजारों से मिल रहे कमजोर संकेतों के चलते बाजार की गिरावट बरकरार है। बाजार में सुस्ती का रुख कायम है। इसके चलते बाजार में करीब 0.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।
सेंसेक्स 115 अंक गिरकर 17,164 के स्तर पर और निफ्टी 37 अंक की गिरावट के साथ 5,205 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 1.5 फीसदी गिरकर 8,669 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब आधे फीसदी की तेजी के साथ 19,640 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिला।
घरेलू बाजारों में कोटक महिंद्रा बैंक निफ्टी का टॉप लूजर है। कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट है। डॉ. रेड्डïीज, बीएचईएल, आईडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भी 2 से 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि बजाज ऑटो, मारुति सुजूकी, टीसीएस, और केयर्न इंडिया के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है
|