| बाजार की गिरावट ने पकड़ी रफ्तार | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 20, 2012 | | | | |
बाजार में गिरावट बढ़ती दिख रही है। निवेशकों द्वारा की जा रही बिकवाली के चलते बाजार में करीब 0.7 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 115 अंक गिरकर 17,164 के स्तर पर और निफ्टी 37 अंक की गिरावट के साथ 5,205 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 1.5 फीसदी गिरकर 8,679 के स्तर पर और हैंगसेंग सपाट कारोबार करते हुए 19,530 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है।
घरेलू बाजारों में डॉ. रेड्डïीज सेंसेक्स का टॉप लूजर है। कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, हीरो मोटोकॉर्प, बीएचईएल और टाटा पावर के शेयरों में भी 1.5 से 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि बजाज ऑटो, टीसीएस, जिंदल स्टील और हिंदुस्तान लीवर के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही है। एफएमसीजी इंडेक्स में आई मामूली तेजी के अलावा सभी सेक्टोरल इंडिसेज में गिरावट दर्ज की जा रही है।
बैंकेक्स इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा ऑयल ऐंड गैस, कैपिटल गुड्स, रियल्टी और पावर इंडिसेज भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सकारात्मक खबरों के आधार पर तेज कारोबार करने वाले शेयरों में टाटा कम्युनिकेशंस प्रमुख है।
इसके अलावा सरकार ने पावर उपकरणों की इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस खबर के बाद पावर उपकरण बनाने वाली कंपनियों में तेजी आई है। बीएचईएल, एलऐंडटी और क्रॉम्पटन ग्रीव्ज जैसी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी बढ़ी है।
|