बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति हैं जिनका जन्म हवाई में हुआ था। कोलंबिया यूनिवर्सिटी, न्यूयार्क से स्नातक ओबामा ने हार्वर्ड ला स्कूल से वकालत की डिग्री हासिल की है।
जेम्स बुकानन अमेरिका के एकमात्र कुंवारे राष्ट्रपति थे जबकि रोनाल्ड रीगन तलाकशुदा राष्ट्रपति थे । इसी प्रकार देश के छह राष्ट्रपति ऐसे थे जिनकी कोई संतान नहीं थी जबकि राष्ट्रपति जान टेलर की सबसे अधिक 13 संतानें थीं जिनमें छह बेटियां और सात बेटे थे ।
इसी प्रकार अब्राहम लिंकन अमेरिका के सबसे लंबे कद के राष्ट्रपति थे । उनका कद छह फुट चार इंच था और वह दाढ़ी रखने वाले भी अमेरिका के एकमात्र राष्ट्रपति थे। लिंकन अमेरिका के पहले ऐसे राष्ट्रपति थे जिनकी गोली मार कर हत्या की गयी। अमेरिका के सबसे छोटे कद के राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन थे जिनका कद केवल पांच फुट चार इंच था।
अमेरिकी इतिहास में नौ राष्ट्रपति ऐसे रहे हैं जो कभी कालेज नहीं गए इनमें जार्ज वाशिंगटन, एंड्रयू जैक्सन, फान बरेन, जेड टेलर, मिलार्ड फिमोरे, अब्राहम लिंकन, ए जान्सन, ग्रोवर क्लीवलैंड और हैरी ट्रूमैन के नाम शामिल हैं।
जारी भाषा नरेश
नरेश सुजाता कुआ नरेश कुआ एकता मीना वि23
11011206 दि
नननन