| तेजी का रुख कायम | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 19, 2012 | | | | |
तेजी के साथ खुले घरेलू बाजारों में तेजी का रुख अभी भी कायम है। फिलहाल बाजार में करीब आधे फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 93 अंक तेज होकर 17,278 के स्तर पर और निफ्टी 29 अंक तेज होकर 5,246 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी तेज होकर 8,797 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 1.5 फीसदी चढ़कर 19,545 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजारों में बीएचईएल सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 2.5 फीसदी की तेजी है। इन्फोसिस, टाटा पावर, टाटा मोटर्स और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी करीब 1.5 से 2 फीसदी की तेजी है। जबकि मारुति सुजूकी, भारती एयरटेल, हीरो मोटोकॉर्प और आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है।
ऑटो और एफएमसीजी इंडिसेज में आई मामूजी गिरावट के अलावा सभी सेेक्टोरल इंडिसेज में तेजी दर्ज की जा रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1.5 फीसदी की तेजी है। स्मॉल कैप और मिड कैप इंडिसेज में भी खरीदारी दे है। इसके अलावा आईटी, पावर, मेटल और कैपिटल गुड्स इंडिसेज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सकारात्मक खबरों के आधार पर तेज कारोबार करने वाले शेयरों में स्टील कास्ट और जेएसपीएल प्रमुख हैं।
|