मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार माकपा और भाकपा हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर हिमाचल लोकहित पार्टी :एचएलपी: के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है जिससे लोगों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है कि यह मोर्चा भाजपा और कांग्रेस का विकल्प है ।
येचुरी ने कहा, माकपा इस वर्ष मई में शिमला नगर निगम चुनाव में मेयर और उपमेयर के पद पर जीती और यही रूख आगामी विधानसभा चुनावों में दिखेगा ।
उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस भ्रष्टाचार और लूट में संलिप्त हैं और बीमा क्षेत्र, एफडीआई, पेंशन एवं अन्य क्षेत्रों को लेकर उनकी नीतियों में मामूली अंतर है । उन्होंने कहा कि बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई का उनका विरोध अवसरवादी है ।
भाषा