| तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 19, 2012 | | | | |
दुनिया भर के बाजारों के मजबूत रुख के चलते घरेलू बाजार भी तेजी के साथ खुले। फिलहाल बाजार में करीब आधे फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 106 अंक तेज होकर 17,291 के स्तर पर और निफ्टी 32 अंक तेज होकर 5,249 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं अमेरिकी बाजारों में तेजी दर्ज की गई। डाउ जोंस 0.8 फीसदी की तेजी के साथ 12,909 के स्तर पर और एसऐंडपी 500 आधे फीसदी चढ़कर 1,372 के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई करीब 1 फीसदी तेज होकर 8,811 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 1.5 फीसदी चढ़कर 19,565 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजारों में स्टरलाइट इंडस्ट्री सेंसेक्स का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 2 फीसदी की तेजी है। बीएचईएल, टाटा पावर, गेल इंडिया और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि मारुति सुजूकी, बजाज ऑटो और भारती एयरटेल के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है।
शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टोरल इंडिसेज में तेजी दर्ज की जा रही है। मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1 फीसदी की तेजी है। इसके अलावा पावर, कैपिटल गुड्स और रियल्टी इंडिसेज भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
|