Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार बिहार में कुपोषण को लेकर एक कोर टीम बनाने पर विचार किया जा रहा है: व्यास जी
'

बिहार में कुपोषण को लेकर एक कोर टीम बनाने पर विचार किया जा रहा है: व्यास जी

PTI

- October,31 2012 10:43 PM IST

स्वयंसेवी संस्थान आक्सफेम द्वारा बिहार, झारखंड, ओडीसा, छत्तीसगढ, राजस्थान और महाराष्ट्र राज्यों में मातृत्व स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर आयोजित एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए व्यास जी ने आज कहा कि प्रदेश में कुपोषण को लेकर एक कोर टीम बनाने पर विचार किया जा रहा है जिसकी बैठक आगामी आठ नवंबर को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यूनिसेफ के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस बैठक में कोर टीम द्वारा कुपोषण के निदान के लिए सुझाए गए उपायों पर उनका विभाग एक रणनीति बनाकर उसे अमली जामा पहनाने का प्रयास करेगा।

मातृत्व मृत्य दर गरीबी और महिलाओं को समाज में बराबरी से जुडा मसला है और इसके निदान के लिए हर स्तर से प्रयास किया जाना चाहिए।

प्रसिद्ध साहित्यकार और उपन्यासकार प्रेमचंद की एक कहानी के पात्र घीसू की पत्नी का उदाहरण देते हुए व्यास जी ने कहा कि प्रसव पीडिता तबतक काम करती रहे जबतक उसे दर्द शुरू नहीं हो जाए। ऐसे में हम किस अमानवीय युग में अभी भी रह रहे हैं यह सोचने की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रसव को लेकर पूर्व में जो अवधारणा थी, लगता है कि आज भी गांव में यह पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement