पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष लाल सिंह की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में आयोजित एक समारोह में पार्टी के कई नेताओं ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
जम्मू में भी कांग्रेस के कई मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
स्वास्थ्य मंत्री शाम लाल शर्मा, राजस्व, राहत एवं पुनर्वास मंत्री रमण भल्ला, सांसद मदन लाल शर्मा और कई अन्य विधायकों ने जम्मू स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए ।
इस अवसर पर शाम लाल शर्मा ने गांधी को एक वास्तविक वीरांगना करार दिया जिन्होंने मातृभूमि के लिए अनेक बलिदान किए ।
उन्होंने कहा, शहीद कभी नहीं मरते । वे हमेशा लोगों के दिलों में रहते हैं ।
शर्मा ने नेताओं, खास तौर पर युवा नेताओं, से अपील की कि वे भी गांधी के पदचिह्नों पर चलें ।
गौरतलब है कि 31 अक्तूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री गांधी की हत्या उनके अंगरक्षकों ने ही कर दी थी । साल 1984 में ही गांधी ने अलगाववादी आंदोलन को कुचलने के लिए ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू किया था ।
भाषा