Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार बैंक कर्मियों सहित सात को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लाखों की लूट
'

बैंक कर्मियों सहित सात को बंधक बनाकर दिनदहाड़े लाखों की लूट

PTI

- October,31 2012 7:04 PM IST

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मालीवाड़ा स्थित जिला सहकारी बैंक पर बाइक पर सवार होकर चार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने हथियारों के दम पर सभी को बंधक बना लिया और लूट की वारदात को अंजाम दिया।

प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि चार में से तीन बदमाश बैंक में दाखिल हुये और एक बदमाश बाहर रककर निगरानी करता रहा।

मौके पर एसएसपी प्रशांत कुमार, जिलाधिकारी अपर्णा उपाध्याय सहित अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गये।

एसएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि बदमाश तकरीबन 12 लाख रुपये लूटकर फरार हुये हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लूट का खुलासा कर दिया जायेगा। दिनदहाड़े हुई लूट से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement