| देश में अभी सूखे की स्थिति नहीं है: पवार | | भाषा / नई दिल्ली July 16, 2012 | | | | |
मानसून के विलम्ब से आने और अब तक बारिश कम रहने बावजूद सरकार ने कहा कि अभी देश में सूखे के हालात नहीं पैदा नहीं हुए है। पर उसे लगता है कि खाद्यान्न उत्पादन के पिछले बार के कीर्तिमान को बनाए रखना एक चुनौती होगी।
कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा, 'फिलहाल हमारे सामने सूखे की स्थिति नहीं हैं। इस साल मानसून लुका-छिपी का खेल खेल रहा है। ऐसे में हमारे किसानों के सामने पिछले दो साल के प्रदर्शन का बरकरार रखने की चुनौती है।'
भारत में कृषि की जीवन रेखा माना जानेवाला दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में पांच जून को प्रवेश किया लेकिन देश के शेष हिस्से में इसके प्रसार रुक-रुक कर और धीमा हुआ। वर्षा कम होने से धान और मोटे अनाजों की बुवाई प्रभावित हुई है। पवार ने आईसीएआर स्थापना दिवस के मौके पर कहा, 'इस साल हमारे सामने कम बारिश के मद्देनजर कृषि क्षेत्र की चार फीसदी वृद्धि को बरकरार रखने की चुनौती है।'
|