नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के साथ हुए करार के तहत सिंगापुर स्टॉक एक्सेंचज (एसजीएक्स) पर सोमवार से भारतीय सूचकांक एसऐंडपी सीएनएक्स निफ्टी का विकल्प (ऑप्शन) अनुबंध का कारोबार भी शुरू हो जाएगा। हालांकि सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज और शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में निफ्टी का वायदा अनुंबध का कारोबार पहले से हो रहा है लेकिन 16 जुलाई से पहली बार देश के बाहर किसी एक्सचेंज पर निफ्टी विकल्प के कारोबार की शुरुआत होगी।
नैशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी सूचकांक के विकल्प खंड का रोजाना औसतन 60,000 अनुंबधों का कारोबार होता है वहीं ओपन इंट्रेस्ट सौदों की संख्या करीब 1,25,000 करोड़ है। देश में कुल इक्विटी डेरिवेटिव्स कारोबार में एनएसई की हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी है और हाल के दिनों में इसका कारोबार काफी बढ़ा है।
सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज ने अपने बयान में कहा, 'एसजीएक्स और नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के साझेदारी के तहत निफ्टी 'विकल्प' अनुबंध की सुविधा शुरू की जा रही है जिससे विदेशी निवेशक भी भारत की आर्थिक वृद्धि में भागीदार बन सकेंगे।' एसजीएक्स ने कहा कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में विदेशी निवेश बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। एसजीएक्स में डेरिवेटिव्स कारोबार के प्रमुख माइकल सिन ने कहा, 'एसजीएक्स में आने वाले निवेशकों के पास निफ्टी वायदा और इंडियन ईटीएस के साथ 'निफ्टी विकल्प' भी उपलब्ध होगा। निवेशकों के लिए यह जोखिम को व्यवस्थित करने और भारतीय अर्थव्यवस्था में निवेश का आसान तरीका है।'
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer
feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on
"as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your
financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all
the information prior to taking any investment decision.
While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock
price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any
independent service provider is/are liable for any information errors,
incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on
information contained herein.