| अमेरिक इक्विटी फंड ने बढ़ाई डेन नेटवर्क में हिस्सेदारी | | भाषा / मुंबई July 13, 2012 | | | | |
अमेरिका स्थित कालेज रिटायरमेंट इक्विटीज फंड ने केबल वितरण कंपनी डेन नेटवर्क में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6 प्रतिशत कर ली है। इसके लिए इक्विटीज फंड ने करीब 15 करोड़ रुपए का भुगतान किया है।
डेन नेटवर्क ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि टीचर्स इंश्योरेंस एंड एनुटी एसोसिएशन-कालेज रिटायरमेंट इक्विटीज फंड (टीआईएए-सीआरईएफ) इनवेस्टमेंट मैनेजमेंट ने डेन नेटवर्क में एक प्रतिशत या 1,306,391 शेयर खरीदे हैं।
सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया गया है। डेन का शेयर भाव बुधवार को 112.75 रुपए था, इस हिसाब से यह सौदा करीब 14.72 करोड़ होने का अनुमान है। इस सौदे के साथ टीआईएए-सीआरईएफ की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 5.93 फीसदी हो गई।
|