| एशिया में कच्चे तेल की कीमत नरम | | भाषा / नई दिल्ली July 13, 2012 | | | | |
विश्व में सर्वाधिक ऊर्जा खपत वाला देश चीन में आर्थिक वृद्धि दूसरी तिमाही में तीन साल के निम्न स्तर पर जाने से एशिया में आज कच्चे तेल की कीमत में नरमी रही। न्यूयार्क का मुख्य अनुबंध लाइट स्वीट क्रूड की कीमत अगस्त डिलिवरी के लिए घटकर 85.87 डॉलर बैरल रही। वहीं ब्रेट नार्थ सी क्रूड की कीमत अगस्त डिलिवरी के लिए 100.95 डॉलर बैरल दर्ज की गई।
आईजी मार्केट्स सिंगापुर के विश्लेषक जस्टिन हार्पर के अनुसार चीन में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर दूसरी तिमाही में कम रहने के कारण व्यापारियों की धारणा पर असर पड़ा जिससे कच्चे तेल की कीमत में नरमी आई। दूसरी तिमाही में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत रही जो तीन साल में सबसे कम है। इससे पहले 2009 की पहली तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 6.6 फीसदी दर्ज की गई थी।
|