| ओपेक का जून का दैनिक उत्पादन 3.172 करोड़ बैरल | | भाषा / नई दिल्ली July 12, 2012 | | | | |
तेल उत्पादक और निर्यात देशों के संगठन ओपेक के उत्पादन स्तर में में जून में गिरावट दर्ज की गई। ताजा आंकड़ों के अनुसार ओपेक के सदस्य देशों में इस साल जून के दौरान दैनिक 3.172 करोड़ बैरल उत्पादन किया जो मई के स्तर से 30,000 बैरल कम है।
यह जानकारी ऊर्जा और धातुओं के संबंध में सूचना प्रदान करने वाली फर्म प्लैट्स ने दी है। मई में ओपेक का उत्पादन स्तर 3.175 करोड़ बैरल प्रतिदिन था। यूरोपीय संघ द्वारा ईरान पर लगाए के प्रतिबंध का असर तेल उत्पादन पर देखा जा रहा है। एक जुलाई से लागू हुए इस प्रतिबंध के तहत न केवल ईरान से कच्चे तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाया गया है बल्कि ईरानी से गैर यूरोपीय देशों के लिए भेजी जाने वाली तेल की खेपा का बीमा भी बंद हो गया है।
इसके अलावा ईरान के खिलाफ 28 जून से लागू हुए अमेरिकी वित्तीय प्रतिबंधों का भी तेल के उत्पादन पर प्रभाव पड़ा है। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि ईरान में कच्चे तेल का दैनिक उत्पादन मई के 32.5 लाख बैरल से 1,50,000 बैरल घटकर जून में 31 लाख बैरल रह गया।
|