| बाजार पर दबाव बरकरार | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 12, 2012 | | | | |
इन्फोसिस के खराब नतीजों के चलते बाजार गिरावट का माहौल देखने को मिल रहा है। फिलहाल बाजार में करीब 1 फीसदी की गिरावट है। सेंसेक्स 211 अंक गिरकर 17,277 के स्तर पर और निफ्टी 59 अंक की गिरावट के साथ 5,248 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
जापान का निक्केई 1.5 फीसदी गिरकर 8,723 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 2 फीसदी गिरावट के साथ 19,067 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
घरेलू बाजारों में इन्फोसिस सेंसेक्स का टॉप लूजर है। कंपनी के शेयरों में करीब 9 फीसदी की गिरावट है। विप्रो, टीसीएस, भारती एयरटेल और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में भी गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है। जबकि ओएनजीसी, एचयूएल, हीरो मोटोकॉर्प और सिप्ला के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। एफएमसीजी, ऑयल ऐंड गैस और हेल्थकेयर इंडिसेज में आई मामूली बढ़ोतरी के अलावा सभी सेक्टोरल इंडिसेज में गिरावट दर्ज की जा रही है।
आईटी इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 6 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा रियल्टी, ऑटो और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडिसेज भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निवेशकों की नजर आज जारी होने वाले आईआईपी के आंकड़ों पर बनी हुई है। पहली तिमाही के बेहतर नतीजों के आधार पर टीसीएस की सहयोगी सीएमसी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।
|