| जेएसडब्ल्यू मामले में क्रेडिट सुइस ने दी सफाई | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 09, 2012 | | | | |
जेएसडब्ल्यू स्टील पर अपनी रिपोर्ट को स्पष्ट करते हुए क्रेडिट सुइस ने कहा कि स्टील कंपनी के अपने ऊपर कर्ज को जानबूझकर कम बताने के मामले में उसके पास इस पर संदेह करने का कोई कारण नहीं है।
आज जारी संशोधित नोट में सुइस ने बताया कि हम इस बात को स्पष्ट करना चाहेंगे कि इस तरह की किसी बात पर शक करने का हमारे पास कोई कारण नहींं है और यह हमारे आकलन की मंशा से काफी दूर है। 'ज्यादा कर्ज'जैसे शब्द का इस्तेमाल उसी बात को बेहतर तरीके से व्यक्त करता है जिसे हमने सार्वजनिक किए जाने की मांग की थी।' 6 जुलाई को क्रे डिट सुइस ने कहा था कि जेएसडब्ल्यू ने अपने कर्ज को कम करके बताया है। कंपनी ने कुल कर्ज की राशि 11,900 करोड़ रुपये बताई थी हलांकि 31 मार्च 2012 तक कंपनी पर शुद्घ 16,600 करोड़ रुपये का कर्ज था। 9 जुलाई को निवेशकों के लिए जारी विज्ञापन में जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा, 'जेएसडब्ल्यू स्टील का प्रबंधन प्रकाशित रिपोर्ट से पूरी तरह से असहमत है। जेएसडब्ल्यू में हम कॉरपोरेट गवर्नेंस के ऊंचे मानकों का पालन करते हैं।' कंपनी ने कहा कि 7,500 करोड़ रुपये का संबंध कच्चे माल की खरीदारी से है और इसे व्यापारिक भुगतान की श्रेणी में दिखाया गया है।
|