| सोना वायदा कीमतों में मामूली गिरावट | | भाषा / नई दिल्ली July 06, 2012 | | | | |
विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सटोरियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे सोना की वायदा कीमतें आज 23 रुपये तक की गिरावट के साथ 30,025 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। एमसीएक्स में सोना के अक्तूबर डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 23 रुपये की हानि के साथ 30,025 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 138 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
इसी प्रकार से सोना के अगस्त डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 21 रुपये की हानि के साथ 29,725 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई जिसमें 4,656 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार सूत्रों ने सोना वायदा कीमतों में मामूली गिरावट का श्रेय विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख को दिया। इस बीच लंदन में सोने की कीमत 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,600.53 डॉलर प्रति औंस रह गई।
|