| तांबा वायदा कीमतें कमजोर | | भाषा / नई दिल्ली July 06, 2012 | | | | |
वैश्विक बाजारों से कमजोरी का संकेत लेते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे तांबा वायदा कीमतें आज 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 417.35 रुपये प्रति किग्रा रह गई। सुस्त घरेलू मांग के कारण भी तांबा कीमतों पर दबाव बढ़ गया।
एमसीएक्स में तांबा के अगस्त डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.20 रुपये की गिरावट के साथ 427.35 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 765 लॉट के लिए कारोबार हुआ। तांबा के नवंबर डिलिवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.05 रुपये की गिरावट के साथ 436.30 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 53 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि तांबा वायदा कीमतों में गिरावट का कारण यूरोप और चीन में ब्याज दर में की गई कटौती निवेशकों के लिए निष्प्रभावी साबित होने के बाद विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख का आना था। उन्होंने कहा कि इससे आगे घरेलू हाजिर बाजार में कमजोर मांग के कारण भी तांबा कीमतें प्रभावित हुई। इस बीच लंदन मेटल एक्सचेंज में तीन माह में डिलिवरी वाले तांबा की कीमत 0.6 फीसदी की गिरावट के साथ 7,648 डॉलर प्रति टन हो गई।
|