| बाजार की गिरावट गहराई | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 06, 2012 | | | | |
कमजोर रुख के साथ खुले बाजारों में गिरावट और भी बढ़ती दिख रही है। फिलहाल बाजार में करीब आधे फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 66 अंक गिरकर 17,473 के स्तर पर और निफ्टी 27 अंक की गिरावट के साथ 5,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसके अलावा एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख बरकरार है। जापान का निक्केई करीब 0.7 फीसदी गिरकर 9,014 के स्तर पर और हैंगसेंग करीब 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 19,760 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर ताईवान और शांघाई के बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू बाजारों में जिंदल स्टील सेंसेक्स का टॉप लूजर है। कंपनी के शेयरों में करीब 3 फीसदी की गिरावट है।
स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, विप्रो, हिंडाल्को और गेल इंडिया के शेयरों में भी करीब 1.5-2 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। जबकि एच-यू-एल, सिप्ला, टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयरों में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। एफएमसीजी और ऑटो इंडिसेज में आई मामूली तेजी के अलावा सभी सेक्टोरल इंडिसेज में गिरावट दर्ज की जा रही है।
रियल्टी इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 1.5 फीसदी की गिरावट है। इसके अलावा आईटी, मेटल और कैपिटल गुड्स इंडिसेज भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सकारात्मक खबरों के आधार पर इंडिया सीमेंट्स, मैरिको, केएसके एनर्जी और जैन इरिगेशन के शेयरों में तेजी का रुख है।
|