Advertisement
RBI का बड़ा निर्देश: AI साइबर खतरों का जून अंत तक आकलन करें बैंकSensex-Nifty में दमदार वापसी! 2 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेकSmall Cap Funds का सबसे बड़ा सच! 20 साल की स्टडी ने तोड़ा बड़ा निवेश मिथकराज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिजMulti-Factor Funds: कम जोखिम में बेहतर रिटर्न का मौका या सिर्फ नया ट्रेंड? निवेश से पहले जानें फायदे-नुकसानICICI Pru MF ने लॉन्च किया नया फंड, ₹1,000 से स्मॉलकैप कंपनियों में निवेश का मौका‘सेबी ने खातों को गलत समझा’, राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने फंड की हेराफेरी के आरोपों को खारिज कियाक्रिकेट से रियल एस्टेट तक: पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने मुंबई में बेचा फ्लैट, जाने कितनी मिली कीमत!Gold ETF से एक साल में पहली बार निकासी, बढ़ी निवेशकों की चिंता; अब आगे क्या करना चाहिए?टेक्निकल एक्सपर्ट की पसंद बने Polycab और Coal India, निवेशक क्यों रखें नजर?
अन्य समाचार लिट्टे समर्थक लॉबी से मुकाबला करने के लिए श्रीलंका में कार्यशाला आयोजित
'

लिट्टे समर्थक लॉबी से मुकाबला करने के लिए श्रीलंका में कार्यशाला आयोजित

PTI

- July,07 2012 5:15 AM IST

लिट्टे समर्थक लॉबी के अभियान से निबटने में नाकाम रहने पर आलोचना का सामना कर रहे विदेशों में नियुक्त श्रीलंकाई शीर्ष राजनयिकौं को देश में आयोजित एक कार्यशाला में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इस कार्यशाला का उद्देश्य देश की विदेश नीति को बेहतर तरीके से संचालित करने में उनकी मदद करना है।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला इसी हफ्ते रिसार्ट दियातालावा में आयोजित होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कार्यशाला में वरिष्ठ मंत्रियों के अलावा विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे। इसमें विभिन्न देशों में श्रीलंका के राजदूत, उच्चायुक्त और वाणिज्यदूत भी भाग लेंगे।

लिट्टे के खिलाफ संघर्ष तीन साल पहले समाप्त हुआ था। उसके बाद से श्रीलंका मानवाधिकारों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आलोचना का सामना करता रहा है। देश के खिलाफ लगाए गए आरोपों का जवाब देने में विफल रहने पर राजनयिकों की खासी आलोचना की जाती रही है।

आलोचक पश्चिमी देशों में नियुक्त राजनयिकों को विशेष रूप से निशाना बनाते रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement