| एचडीएफसी के परिवर्तनीय वारंट में ताबड़तोड़ खरीदारी | | भाषा / नई दिल्ली July 04, 2012 | | | | |
अमीर और संस्थागत निवेशकों की आवास वित्त क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड के परिवर्तनीय वारंट में ताबड़तोड़ खरीदारी से इसके बॉन्ड में भारी तेजी दर्ज की गई। ब्रोकरों ने कहा कि ये वारंट बुधवार अपराह्न 86 फीसदी चढ़कर 68.20 रुपये प्रति वारंट की दर से कारोबार कर रहे थे। इससे पहले जून में इसकी कीमत 36.6 रुपये के मासिक न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई थी।
इन वारंट को 600 रुपये प्रति शेयर के आधार पर एचडीएफसी लिमिटेड के इक्विटी शेयर में तब्दील किया जा सकता है जबकि मौजूदा शेयर मूल्य 672 रुपये प्रति शेयर है। वारंट की मौजूदा कीमत को शामिल करने के बावजूद निवेशकों को एचडीएफसी का एक शेयर 668.20 रुपये के भाव पड़ेगा जो कि बाजार मूल्य से 3.8 फीसदी कम है। इस तरह निवेशकों को काफी फायदा होगा।
|