| 12वीं योजना की बिजली परियोजनाओं को आवश्यक मंजूरियां उपलब्ध: सीईए | | बीएस संवाददाता / नई दिल्ली July 04, 2012 | | | | |
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) ने कहा है कि 12वीं योजनावधि के लिए योजनाबद्ध सभी ताप बिजली परियोजनाओं के पास आवश्यक मंजूरियां हैं और ये निर्माण के अग्रिम चरण में हैं। सीईए ने कहा कि वर्ष 2012-17 के लिए क्षमता विस्तार लक्ष्यों में कुल 32,000 मेगावॉट क्षमता की वे परियोजनाएं शामिल नहीं हैं जो पर्यावरण मुद्दों के चलते फंसी पड़ी हैं। सरकार ने 2017 तक करीब एक लाख मेगावॉट क्षमता जोडऩे की योजना बनाई है।
सीईए ने पिछले महीने बिजली मंत्रालय को लिखे एक पत्र में कहा कि 12वीं योजनावधि के लिए परियोजनाओं के पास सभी आवश्यक मंजूरियां हैं जिनमें कोल लिंकेज व मुख्य संयंत्र उपकरण के लिए ऑर्डर शामिल हैं और ये निर्माणाधीन हैं।
इसमें कहा गया है कि 12वीं योजना की सभी परियोजनाओं, जिनके लिए ऑर्डर दिए गए हैं, के पास सुनिश्चित कोल लिंकेज उपलब्ध है। सीईए ने स्पष्ट किया है कि 32,000 मेगावॉट ताप विद्युत क्षमता जिसे फिलहाल स्थगित रखा गया है, उसे योजनावधि की अतिरिक्त क्षमता में शामिल नहीं किया गया है।
|