| तेजी के साथ खुला बाजार | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 04, 2012 | | | | |
तेजी के साथ खुला बाजार
आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ खुले हैं। बीएसई का सेंसेक्स जहां 43 अंकों की तेजी के साथ 17469 पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 12 अंक की बढ़त के साथ 5300 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी तरफ एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख दिख रहा है।
जापान का निक्केई 0.4 फीसदी की बढ़त बनाए हुए हैं। बीएसई के सेक्टोरल इंडिसेज में भी तेजी का रुख दिख रहा है। मेटल, ऑटो, पावर और बैंकिंग में तेजी दिख रही है। वहीं ऑयल ऐंड गैस गिरावट के साथ खुले हैं। टाटा पावर, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, बी-एच-ई-एल और जिंदल स्टील सेंसेक्स के प्रमुख गेनर हैं।
|