Search BS HindiWeb         Follow us on 
Wednesday, June 19 ,2013  Update: 08:14 PM
होम | बाजार | कंपनियां | अर्थव्यवस्था | मुद्रा | विश्लेषण | निवेश | जिंस | क्षेत्रीय | व्यापार गोष्ठी | जिरह
 
होम जिंस खबर
Bookmark and Share

अब इंटरनेट से भरे जाएंगे टैक्स
बीएस संवाददाता / पटना July 03, 2012

बिहार में अब कारोबारियों को करों के भुगतान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। कारोबारी अब वाणिज्य करों से संबंधित सभी फॉर्म (प्रपत्र) इंटरनेट के माध्यम से ही हासिल कर पाएंगे। राज्य सरकार के मुताबिक इससे करों की चोरी रोकने में उसे काफी मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने मंगलवार को यह फैसला लिया। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य के कैबिनेट सचिव रविकांत ने बताया, 'राज्य सरकार ने अपने प्रावधानों में बदलाव को मंजूरी दे दी है, जिसके जरिये राज्य के कारोबारी अब वैट और केंद्रीय बिक्री कर से जुड़े सभी फॉर्म इंटरनेट के माध्यम से हासिल कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें वणिज्य कर विभाग की वेबसाइट पर अपने निबंधन संख्या के साथ पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें एक यूनिक आईडी नंबर मिलेगा, जिसे डालते ही उन्हें सारी जरूरी फॉर्म वेबसाइट पर ही मिल पाएंगे। इसके लिए उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।'
रविकांत ने बताया, 'यह राज्य सरकार के लिए काफी अहम कदम है। इससे कारोबारियों को माल के परिवहन से जुड़े सारे फॉर्म (डी-7, डी-8, डी-9 और डी-10) तुरंत हासिल हो जाएंगे। साथ ही, वे अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों (सी, एफ, ई1, ई2 और एच और आई फॉर्म) को भी तुरंत इंटरनेट से हासिल कर सकते हैं। साथ ही, राज्य सरकार को भी सत्यापन करने में आसानी होगी।'
रविकांत ने बताया, 'इसके लिए राज्य सरकार ने एक एकीकृत व्यवस्था का निर्माण किया है। इसके जरिये राज्य के किसी भी कोने से वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी तुरंत कारोबारियों के फॉर्म देख सकेंगे। साथ ही, इसका सत्यापन भी आसानी से हो पाएगा, जिससे कारोबारियों को बेवजह इंतजार नहीं करना होगा।' साथ ही, राज्य सरकार को इस व्यवस्था के माध्यम से कर चोरी को रोकने में मदद मिलेगी।
कैबिनेट सचिव ने बताया, 'इससे राज्य सरकार के अधिकारी सारे फॉर्मों का सत्यापन तुरंत कर सकेंगे, जिससे कर चोरी को रोकने में हमें काफी मदद मिलेगी।'
दूसरी तरफ, राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को संघ व राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए मुफ्त में कोचिंग देने का भी फैसला लिया है। इसके लिए मौलाना मजरुलहक अरबी-फारसी विश्वविद्यालय को नोडल एजेंसी बनाया गया, जो कोचिंग के लिए छात्र-छात्राओं का चयन करेगी और उन्हें कोङ्क्षचग देगी।

Keyword: tax, income, internet,
Advertisements
  Quick Dry with Bosch Dryers. Know more.
  Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
  Home Loan transfers upto Rs 150 lakh are eligible for special interest rates. Click Here
   Get Upto 12% Interest in Fixed Deposits
  Home Loan at interest rates as low as 9.75% p.a. Click Here
   Bosch Front Loading Washing Machines. Know More
Bookmark and Share       Facebook Facebook   Add to Favorites Twitter  
Display Name  Email-Id  
Post your comment
Advertisements 
Quick Dry with Bosch Dryers. Know more.
Invest in Gold Mutual Funds and ETFs online for FREE
Home Loan transfers upto Rs 150 lakh are eligible for special interest rates. Click Here
Get Upto 12% Interest in Fixed Deposits
Home Loan at interest rates as low as 9.75% p.a. Click Here
Bosch Front Loading Washing Machines. Know More
  आपका मत
 क्या रुपये में गिरावट से और भड़केगी महंगाई
हां नहीं  
पढ़िये
ईमेल
मोदी पर मेहरबान योजना आयोग
रुपये ने फि र लगाया गोता
सितंबर तक नए वितरकों का मुफ्त पंजीकरण
बीआईएस पंजीकरण बना जी का जंजाल
रिवर्सडेल के लिए बोली लगाएगी आईसीवीएल
About us Partner with us Jobs@BS Advertise with us Terms & Conditions Contact us RSS General News   Site Map  
Business Standard Ltd. Copyright & Disclaimer feedback@business-standard.com
This site is best viewed with Internet Explorer 6.0 or higher; Firefox 2.0 or higher at a minimum screen resolution of 1024x768
* Stock quotes delayed by 10 minutes or more. All information provided is on "as is" basis and for information purposes only. Kindly consult your financial advisor or stock broker to verify the accuracy and recency of all the information prior to taking any investment decision. While due diligence is done and care taken prior to uploading the stock price data, neither Business Standard Limited, www.business-standard.com nor any independent service provider is/are liable for any information errors, incompleteness, or delays, or for any actions taken in reliance on information contained herein.