| सपाट कारोबार करते हुए बंद हुआ बाजार | | बीएस संवाददाता / मुंबई July 03, 2012 | | | | |
सुबह के कारोबार में तेजी के साथ खुले बाजार सपाट कारोबार करते हुए बंद हुए। दिन भर के कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया। सेंसेक्स और निफ्टी मामूली तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 27 अंक चढ़कर 17,426 के स्तर पर और निफ्टी 9 अंक गिरकर 5,288 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं दूसरी ओर एशियाई बाजारों में तेजी रही। जापान का निक्केई 0.7 फीसदी चढ़कर 9,067 पर और हैंगसेंग 1.5 फीसदी चढ़कर 19,736 पर बंद हुआ। इसके अलावा शांघाई और ताइवान के बाजारों में भी तेजी देखने को मिली। यूरोपीय बाजारों की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई। सीएसी, एफटीएसई और डैक्स सहित सभी प्रमुख यूरोपीय बाजारों में मामूली तेजी का रुख कायम है।
घरेलू बाजारों में डीएलएफ निफ्टी का टॉप गेनर रहा। कंपनी के शेयरों में करीब 4 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। भारती एयरटेल, हिंडाल्को, पीएनबी और एचडीएफसी के शेयरों में भी 2-3 फीसदी की तेजी रही। बीएचईएल, जिंदल स्टील, टीसीएस, ग्रासिम और एसीसी के शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कंपनियों के शेयरों में 1-2 फीसदी की गिरावट आई। आईटी, एफएमसीजी और पावर इंडिसेज में आई गिरावट के अलावा सभी सेक्टोरल इंडिसेज तेजी के साथ बंद हुए।
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 3 फीसदी की तेजी आई। रियल्टी, पीएसयू और मेटल इंडिसेज में भी करीब 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तंबाकू उत्पादों की टैक्स बढ़ाए जाने की खबर के बाद आईटीसी के शेयरों में बिकवाली बढ़ी।
|