Advertisement
मई में EV बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, 45% उछाल से पहली बार 11% के पार पहुंची बाजार हिस्सेदारीTCS चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का बड़ा बयान: 3 साल में कर्मचारियों के बराबर होंगे AI एजेंटवाहन निर्माताओं का नीति आयोग को जवाब- पुराने वाहन कहां हैं, पता नहींEditorial: हादसों के पीछे छिपे भ्रष्टाचार और लापरवाह शहरी शासन की कहानीशास्त्री भवन को अलविदा: सत्ता के गलियारों की अनगिनत गाथाएं समेटे, खुले और जनसुलभ शासन की पहचानक्या तेल संकट के दौर में भारत की महंगाई नियंत्रण नीति जरूरत से ज्यादा सख्त है?रुपये की जोरदार वापसी, कच्चे तेल में गिरावट और RBI के कदमों से मिला सहाराखुदरा निवेशकों का उत्साह पड़ा फीका, लगातार तीसरे महीने धीमी रही नए डीमैट खाते खुलने की रफ्तारAI जुनून का चरम है स्पेसएक्स का आईपीओ, जेफरीज के क्रिस्टोफर वुड ने जताई बड़ी आशंकापैसिव फंड्स पर सेबी की सख्ती! ETF और इंडेक्स फंड्स के लिए भी आ सकता है 50% ओवरलैप नियम
अन्य समाचार तूफान के कल तमिल और आन्ध्र प्रदेश तट पहुंचने की संभावना
'

तूफान के कल तमिल और आन्ध्र प्रदेश तट पहुंचने की संभावना

PTI

- October,30 2012 4:53 PM IST

तूफान के नाम सुझाने वाली पाकिस्तानी प्रणाली नीलम ने कहा है कि यह उत्त्रपश्चिम की ओर जाएगा और नागपत्तनम और नेल्लौर के बीच कल दोपहर अथवा शाम तक पहुंचेगा।

तूफान के कारण प्रभावित क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।

क्षेत्रीय तूफान चेतावनी केन्द्र ने एक बजे दोपहर के अपने बुलेटिन में तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में अगले 12 घंटे के दौरान अत्यधिक मूसलाधार बारिश होने की भी आशंका जतायी है।

इसके अलावा कुछ तटीय क्षेत्रों में अगले 36 घंटे के दौरान अत्यधिक :25 सेमी से अधिक: मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

इसमें कहा गया है कि 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवा उत्तरी तमिलनाडु और पुडुचेरी तक अगले 12 घंटे में पहुंचेगीं, जबकि तकतक इनकी रफ्तार 65 किमी प्रति घंटे तक तेज हो जाएगी।

इसमें बताया गया है कि इस दौरान समुद्र का स्तर बहुत खतरनाक और उंचा हो जाएगा। तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आन्ध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के मछुआरों को समुद्र मंे नहीं ठहरने की सलाह दी गयी है।

बुलेटिन में कहा गया है कि चेन्नई में इन हवाओं की रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। जबकि इससे कुछ संचार लाइन आदि के क्षतिग्रस्त होने की भी आशंका है।

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement