बरघाट पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार चिमनाखारी गांव निवासी दीनदयाल सोनवाने शराब एवं गांजे के नशे का आदी है। कल रात उसकी पत्नी देवेश्वरी :30: ने खाना बनाने के बाद अपने विकलांग पुत्र आनंद उर्फ बट्टी :13: को पिता को खाने के लिए बुलाने भेजा। इसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिससे घर के सभी लोग बिना खाना खाए सो गए।
बताया जाता है कि रात में किसी समय देवेश्वरी ने अपने पुत्र आनंद के साथ घर के पिछवाड़े स्थित कुंए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कल दोपहर ही दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
इस घटना से नाराज गांव वालों ने दीनदयाल की जमकर पिटाई कर दी। विकलांग पुत्र के अलावा इस दंपति का एक अन्य पुत्र एवं दो पुत्री भी हैं। पुलिस ने प्रकरण कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।