| ममता सरकार करेगी हाउसिंग बोर्ड पर कार्रवाई | | बीएस संवाददाता / June 29, 2012 | | | | |
पश्चिम बंगाल के आवास मंत्री अरुपय विश्वास ने कहा है कि ममता बनर्जी सरकार पूर्व वाममोर्चा सरकार के सत्ता में आने के बाद से पश्चिम बंगाल हाउसिंग बोर्ड में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई करने पर विचार कर रही है जिसे जनता के धन का बहुत नुकसान हो रहा है।
विश्वास ने कहा, 'पिछले दो दशक में जमीन के काफी बड़े-बड़े टुकड़े संयुक्त उद्यम कंपनियों को बिना किसी निविदा के गैर पारदर्शी समझौते के तहत बहुत कम दाम में सौंप दिए गए।' उन्होंने कहा कि इन समझौतों से उन कुछ लोगों का हित हुआ, जिनका निजी स्वार्थ था, लेकिन इससे राज्य की जनता के कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। विश्वास ने कहा कि संयुक्त उद्यम कंपनियों के तहत किए गए कुछ निर्माण ढह गए क्योंकि प्रवर्तकों ने गड़बडिय़ां की थीं।
|