| भारी तेजी के साथ बंद हुए बाजार | | बीएस संवाददाता / मुंबई June 29, 2012 | | | | |
सुबह भारी बढ़त के साथ खुले बाजार में खरीदारी का जोर देखने को मिला। यूरोजोन का संकट सुलझने की बढ़ती उम्मीदों के बीच दुनिया भर के बाजारों मे तेजी का रुख देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 2.5 फीसदी की तेजी रही।
सेंसेक्स 439 अंक तेज होकर 17,430 के स्तर पर और निफ्टी 130 अंक की तेजी के साथ 5,279 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख भी आखिर तक कायम रहा। सभी प्रमुख एशियाई बाजार तेजी के साथ बंद हुए। जापान का निक्केई करीब 1.5 फीसदी तेज होकर 9,007 के स्तर पर और हैंगसेंग 2 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 19,441 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि शांघाई और ताईवान के बाजारों में भी भारी तेजी का रुख देखने को मिला।
यूरोपीय बाजारों की शुरुआत भी तेज रही। एफटीएसई, सीएसी और डैक्स सहित सभी प्रमुख यूरोपीय बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। घरेलू बाजार में जिंदल स्टील निफ्टी का टॉप गेनर है। कंपनी के शेयरों में करीब 8.5 फीसदी की तेजी रही। इसके अलावा टाटा पावर, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, बीएचईएल और मारुति सुजूकी के शेयरों में भी तेजी का रुख है। वहीं दूसरी ओर केयर्न इंडिया, बीपीसीएल और कोल इंडिया के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
इसके अलावा सभी सेक्टोरल इंडिसेज भी तेजी के साथ कारोबार करते हुए बंद हुए। कैपिटल गुड्स इंडेक्स में करीब 3.5 फीसदी की तेजी रही। जबकि पावर, मेटल, बैंकेक्स और रियल्टी कंपनियों के शेयरों में भी खरीदारी दर्ज की गई। सकारात्मक खबरों के आधार पर तेज कारोबार करने वाले शेयरों में टाटा पावर, कल्पतरू पावर और एलऐंडटी प्रमुख रहे।
|