कारोबारी ध्यानचंद भागरी की शनिवार को तड़के तब हत्या कर गयी जब वह लतीफाबाद के मवेशी बाजार में मवेशी की बिक्री कर अपने घर लौट रहे थे। उनके पिता सोभो भागरी ने मीडिया से यह बात कही।
उन्होंने बताया कि अग्यात हत्यारे 720,000 रूपए लेकर फरार हो गए जिसे ध्यानचंद ने मवेशी बिक्री के बाद अर्जित किया था।
हैदराबाद शहर में प्रेस क्लब के बाहर हिंदू समुदाय के सदस्यों ने प्रदर्शन किया और कारोबारी के हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करने की आलोचना की और नारे लगाये।
उन्होंने सिंध के मुख्यमंत्री से इस मामले का संग्यान लेते हुए पुलिस को हत्यारों को गिरफ्तार करने का आदेश देने को कहा।
लतीफाबाद में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सोभो भागरी की शिकायत के आधार पर एक एफआईआर दर्ज कर लिया है।