| डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला रुपया | | भाषा / मुंबई June 29, 2012 | | | | |
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया आज डॉलर की तुलना में 25 पैसे की बढ़त के साथ 56.55 प्रति डॉलर पर खुला। सरकार द्वारा रुपये में गिरावट पर अंकुश के लिए कदम उठाने तथा बैंकों तथा निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपये को मजबूती मिली। विदेशी बाजारों में डॉलर की तुलना में यूरो मजबूत होने का लाभ भी रुपये को मिला।
कारोबारियों ने कहा कि इस उम्मीद के बीच कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने और रुपये में गिरावट पर अंकुश के लिए उपाय करेंगे, बैंकों और निर्यातकों की डॉलर बिकवाली से रुपये को मजबूती मिली। कल के कारोबार में रुपया 35 पैसे की बढ़त के साथ 56.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
|